(फाइल फोटो- निकोल साबा)
बॉलीवुड के सबसे चर्चित खान यानी सलमान जल्द ही एक बार फिर एक फॉरेन मॉडल के साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने अरब मॉडल-सिंगर और एक्ट्रेस निकोल साबा के साथ एक ऐड की शूटिंग की है।
फैशन ब्रांड स्प्लैश के लिए
सलमान खान को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने कुछ दिनों पहले ही इस अरब मॉडल के साथ ऐड शूट किया है।
कौन हैं निकोल साबा
40 साल की निकोल लेबनान की पॉप सिंगर हैं। 1998 से 2001 तक वो लेबनीज पॉप ग्रुप ‘द 4 कैट्स’ की सदस्य थीं। इस ग्रुप के साथ उन्होंने अपने दो एल्बम और चार शॉर्ट वीडियो लॉन्च किए हैं। 2003 में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने सोलो सिंगिग करनी शुरू की और 2004 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया। अब तक निकोल कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
2004 में उन्हें एक मैगजीन की ओर से बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। वो अब तक अपने आठ सिंगल एल्बम रिलीज कर चुकी हैं।
नवंबर 2011 में निकोल ने लेबनान के ही बिजनेसमैन यूसुफ अल खाल से शादी की।
आगे देखें, सलमान के साथ ऐड में निकोल...