पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इनसे सलमान खान की कभी नहीं बनी, चांटा तक कर दिया था रसीद!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते रोज दो महत्वपूर्ण इवेंट बॉलीवुड में हुए। एक सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'जय हो' की रिलीज और दूसरा फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई का जन्मदिन। दोनों ही सेलिब्रिटीज में उस वक़्त से एक खास कनेक्शन रहा है, जब से सलमान की किस्मत का सितारा बुलंद हुआ है। उनके बीच हुई वो पहली मुलाकत बॉलीवुड कभी नहीं भूल सकता जब सुभाष घई के एक कमेंट ने सल्लू मियां को दुनिया पर छाने की वजह दे दी थी।
उस एक कमेंट के बाद उन्होंने सफलता की सीढ़ी पर ऐसी चढ़ाई की कि आजतक पलटकर नहीं देखा। तब तक तो शायद सलमान ने भी कभी यह नहीं सोचा होगा कि वे बॉलीवुड के सबसे महंगे स्टार्स में से एक होंगे। बात 1989 की है, जब सलमान खान अपने करियर की दूसरी फिल्म 'मैंने प्यार किया' कर रहे थे।
इसके पहले वे 'बीवी हो तो ऐसी' में अभिनय कर चुके थे, लेकिन 'मैंने प्यार किया' में वे पहली बार लीड रोल में नजर आने जा रहे थे। निर्देशक सूरज बडजात्या की कहानी के हिसाब से सलमान खान फिल्म के लिए परफेक्ट हीरो थे, लेकिन कोई था जिन्हें सलमान की काबलियत को लेकर संदेह था।
वे शख्स थे उस समय के सफल डायरेक्टर सुभाष घई जो कई सुपरहिट फ़िल्में दे चुके थे। जब उन्होंने 'मैंने प्यार किया' के सेट पर सलमान को देखा तो वे खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया जो सल्लू मियां के दिल में तीखे बाण की तरह चुभा।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए सुभाष घई ने ऐसा क्या कहा था, जिसने सलमान को दिल पर गहरा आघात किया, साथ ही पढ़िए दोनों सेलिब्रिटीज के बीच विवादों की एक छोटी सी कहानी...