पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देखिए साल दर साल कैसे बदलता गया सलमान का हेयर स्टाइल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगभग एक साल के बाद सलमान खान नई फिल्म 'जय हो' के साथ सिनेमाघरों में नजर आ रहे हैं। 2012 में उनकी अब उनकी 'दबंग-2' के बाद कोई फिल्म नहीं आई थी। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक इवेंट्स और रियलटी शो 'बिग बॉस' के सातवें सीजन को होस्ट करने में व्यस्त रहे।
सलमान अपने लाजवाब अंदाज के कारण दर्शकों के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे हैं। उन्होंने जहां 'मैंने प्यार किया', 'हम दिल दे चुके सनम', 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी रोमांटिक फ़िल्में की हैं, तो 'तेरे नाम', 'वांटेड', 'बॉडीगार्ड', 'दबंग' जैसी एक्शन थ्रिलर फिल्मों से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
26 साल के फ़िल्मी करियर में जैसे-जैसे सलमान की एक्टिंग का अंदाज बदला है, वैसे-वैसे ही उनकी लाइफ स्टाइल भी बदलती गई है। खासतौर से उनकी हेयर स्टाइल इन दौरान काफी बदली है।
आइये, आज हम नजर डालते हैं उनकी अब तक की कुछ खास हेयर स्टाइल्स पर...