किंग खान फिल्म इंडस्ट्री में अपने कॉम्पीटिटर्स के साथ जितनी सख्ती से पेश आते हैं, उतने ही बच्चों के प्रति नरम दिल भी हैं। अपने बेटे आर्यन के लिए सौ करोड़ रुपए की फिल्म ‘रा-वन’ बनाने वाले शाहरुख अपने बच्चों को खुद से ज्यादा समझदार मानते हैं।
तीन बच्चों के पिता शाहरुख खान के बारे में कहा जाता है कि अपने बच्चों की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए वे बड़ी से बड़ी रिस्क लेने को तैयार रहते हैं। पिछले साल तीसरे बच्चे के पिता बने शाहरुख अपने बच्चों को उन सब सुविधाओं से अछूता नहीं रखना चाहते, जिनसे वे खुद रहे हैं। वे अपने बच्चों को ही अपना पैरेंट्स मानते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बेटे आर्यन (16) और बेटी सुहाना (13) के जन्म के बाद उन्हें लगा कि एक बार फिर वे किसी के प्रति जवाबदेय हो गए हैं।
दो साल पहले आर्यन को पढ़ाई के लिए लंदन भेजने के बाद वे खुद को घर में बेहद अकेला महसूस करते हैं। शाहरुख कहते हैं कि जब आर्यन घर पर था, तब उससे खेलों में हारकर वे खुद को जीता महसूस करते थे। वे कहते हैं कि उनके बच्चे अपना करियर चुनने के लिए आजाद हैं।
यह बात अलग है कि उन्होंने ‘रा-वन’ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, जिसमें कहा था कि आर्यन को इस फिल्म में रोल निभाना चाहिए। इसके पीछे उनका तर्क है कि वे नहीं चाहते कि उनके बच्चे बचपन से ही पेशेवर हो जाएं।
नोट: 15 साल की उम्र में शाहरुख ने अपने पिता को खो दिया था। उनकी नजर में उनके पिता उनसे कई गुना ज्यादा हैंडसम दिखते थे।
आगे की स्लाइड्स में जानिए बच्चों संग शाहरुख़ की केमेस्ट्री...