(फाइल फोटो- शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा)
बॉलीवुड में बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की कभी तूती बोलती थी। एक समय ऐसा था जब फिल्मों के निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्मों में हीमैन धर्मेंद्र और एंग्री यंगमैन अमिताभ की जगह शत्रुघ्न सिन्हा को तरजीह देते थे। उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को पटना में हुआ था। शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड के ऐसे पहले अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक सफल पारी खेली।
पत्नी पूनम के साथ कर चुके हैं फिल्म
1970 में आई फिल्म देव आनंद की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ से शत्रुघ्न सिन्हा को सबसे पहले एक्टिंग का मौका मिला था, लेकिन ये फिल्म देर से रिलीज हुई। इसलिए उनकी डेब्यू फिल्म “साजन’ (1969) मानी जाती है। 1971 में फिल्म ‘मेरे अपने’ से सफलता का स्वाद चखने वाले शत्रुघ्न इससे पहले कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं कर चुके थे। उनकी दूसरी सफल फिल्म 1973 में आई ‘सबक’ थी, जिसमें उनके साथ पूनम को कास्ट किया गया था, जो बाद में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी बनीं।
ब्यूटी क्वीन रही हैं पूनम
शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में तो काफी लोग जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नी उतनी चर्चित नहीं हैं। हालांकि, उनकी गिनती अपने जमाने की
खूबसूरत एक्ट्रेसेस में होती थी। 1968 में पूनम ने मिस यंग इंडिया का ब्यूटी टाइटिल भी जीता था। उनकी पहली फिल्म 1968 में आई जिगरी दोस्त थी। फिल्मों के लिए पूनम ने अपना नाम बदलकर कोमल रख लिया था।
1980 में की शादी
खबरों के अनुसार शत्रुघ्न और पूनम की मुलाकात एक सफर के दौरान ट्रेन में हुई थी। इसके बाद काम के सिलसिले में वो कई बार मिले और अंततः 1980 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद पूनम ने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए करियर छोड़ दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें शत्रुघ्न सिन्हा की फैमिली फोटोज...