पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sherlyn Chopra Birthday: Know About Life Facts Of Actress

B'day: 'प्लेब्वॉय' कवर गर्ल बन चुकी हैं शर्लिन, विवादों से बनाई पहचान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शर्लिन चोपड़ा, ग्लैमर इंडस्ट्री का वो नाम जो हमेशा ही विवादों में रहता है। बॉलीवुड में करियर बनाने आईं शर्लिन जब यहां नहीं चलीं तो उन्होंने बोल्डनेस और शो-ऑफ का रास्ता अपनाया। इसके जरिए वो सुर्खियों में तो रहती हैं, लेकिन गलत कारणों से। 11 फरवरी को शर्लिन चोपड़ा 31 साल की हो गई हैं।
फैमिली एंड लाइफ
शर्लिन के पिता क्रिश्चियन हैं और मां मुस्लिम। उनके पिता पेशे से डॉक्टर हैं। शर्लिन की शुरुआती पढ़ाई सिकंदराबाद में हुई। कॉलेज के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग का मन बनाया। तभी उन्हें मिस आंध्रा कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिला और वो इसे जीत भी गईं।
फिल्मों और बॉलीवुड में डेब्यू
शर्लिन ने 2002 में तेलुगु फिल्म ‘वेन्दी मब्बू’ से फिल्मी करियर शुरू किया था, लेकिन उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘टाइमपास’ थी। 2005 में आई इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद ‘दोस्ती- फ्रेंड्स फॉर एवर’(2005), ’जवानी दीवानी’ (2006), ’नॉटी ब्वॉय’ (2006), ‘गेम’, ’रकीब’ (2007), ‘दिल बोले हड़िप्पा’ (2009), ’कामसूत्र 3डी’ (2014) जैसी लो-बजट फिल्मों में नजर आईं।
बनीं ‘प्ले ब्वॉय’ की कवर गर्ल
अगस्त 2014 में प्लेब्वॉय मैगजीन ने उनके फोटोशूट की तस्वीरें रिलीज की थीं। शर्लिन ने ये फोटोशूट 2012 में करवाया था, जिनकी तस्वीरें करीब 2 साल बाद जारी की गईं। 2012 में इसी फोटोशूट को लेकर शर्लिन को सोशल मीडिया पर बैन तक कर दिया गया था। इसके लिए उन्होंने न्यूड और सेमी न्यूड फोटोशूट कराया था। शर्लिन ज्यादातर अपनी बोल्डनेस और ऐसे ही फोटोशूट्स को लेकर विवादों में रहती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें शर्लिन चोपड़ा की कुछ फोटोज..