पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें(फाइल फोटो- सोनू सूद और शाहरुख खान)
'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान नए लुक में नजर आ रहे हैं। 8 पैक एब्स बनाकर उन्होंने फैन्स को फिर चौंका दिया है। इससे पहले फिल्म 'ओम शांति ओम' में उन्होंने 6 पैक बनाए थे। शाहरुख के ट्रेनर के अनुसार 6 या 8 पैक एब्स बनाने में ज्यादा अंतर नहीं है, बस इसके लिए सही ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत जरूरी है।
इस फिल्म के लिए शाहरुख को 8 पैक बनाने में छह महीने का वक्त लगा। 48 की उम्र में उन्होंने जो बॉडी बनाई है, उसे देख लोग हैरान हैं। हालांकि, इससे पहले शाहरुख 6 पैक एब्स भी बना चुके हैं।
बॉडी के मामले में सलमान खान, जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स हमेशा ही आगे रहे हैं। सलमान को तो इंडस्ट्री में फिट बॉडी लाने का श्रेय दिया ही जाता है। वहीं, ऋतिक और जॉन भी हर फिल्म के साथ अपनी शानदार बॉडी में ही नजर आते हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में जिन्होंने 40 या इससे अधिक की उम्र में बनाए एब्स...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.