सेलिब्रिटीज के बारे में लोग ज्यादातर बातें जानते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज भी होते हैं, जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। इस पैकेज में हमने सेलिब्रिटीज के बारे ऐसी ही कुछ कही-अनकही बातें शामिल हैं। आइये, जानते हैं...
टेनिस प्लेयर बनने चले गए थे आमिर
मि. परफेक्शनिस्ट
आमिर खान फिल्म ‘यादों की बारात’ (1973 और ‘मदहोश’ (1974) में बाल कलाकार के रूप में अभिनय करने के बाद टेनिस प्लेयर बनने के लिए मुंबई की एक टीम से जुड़ गए थे, लेकिन जल्द ही उनका इससे मन भर गया। इसके दस साल बाद उन्होंने फिल्म ‘होली’ (1984) से फिर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। मुख्य अभिनेता के रूप में उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ (1988) है।
2013 में टाइम मैगजीन द्वारा दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल आमिर खान भाजपा की वरिष्ठ नेता नजमा हेपतुल्लाह के सेकंड कजिन हैं।
विद्या बालन भले ही अब मिसेज रॉय कपूर बन गई हों, लेकिन हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी के साथ डेट करने की उनकी हसरत अभी भी अधूरी है। विद्या उन्हें सबसे आकर्षक पुरुष मानती हैं। वे क्लूनी की हर फिल्म देखती हैं। उन्होंने 66वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जॉर्ज क्लूनी से मुलाकात कर उन्हें बताया था कि वे उनकी कितनी बड़ी फैन हैं। बॉलीवुड में विद्या शाहरुख खान और
अमिताभ बच्चन को सबसे आकर्षक पुरुष मानती हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें, ओप्रा विनफ्रे के शो में जाने वाली पहली भारतीय सेलेब्रिटी के बारे में, ए आर रहमान को हिन्दू ज्योतिष ने दिया था नाम, तेलगू सिनेमा से की थी अनिल कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत, ऐसी ही कुछ बातें...