(बाएं से- राजीव गांधी के साथ सोनिया गांधी, शादी के दौरान सोनिया गांधी की एक फोटो)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ना सिर्फ देश की राजनीति बल्कि पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। 68 साल की सोनिया का जन्म 9 दिसंबर 1946 को लुसिआना, वेनेटो, इटली में हुआ था। उनके पिता एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते थे।
सोनिया गांधी ने 1997 में कांग्रेस पार्टी से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और 1998 में उन्हें पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। सोनिया गांधी उन महिलाओं में से हैं जिनकी गिनती दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं में होती है। फ़ोर्ब्स मैगजीन के 2004 के सर्वे में उन्हें दुनिया की तीसरी, 2007 में छठवीं और 2010 में नौवीं शक्तिशाली महिला बताया गया था।
लंदन में हुई थी राजीव-सोनिया की पहली मुलाकात
1965 में लंदन में भारत के शक्तिशाली राजनीतिक परिवार के बेटे राजीव गांधी की मुलाकात सोनिया माइनो से हुई। 1964 में सोनिया ब्रिटेन के कैम्ब्रिज शहर में इंग्लिश पढ़ने गई थीं, जबकि राजीव गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ ट्रिनिटी में पढ़ाई कर रहे थे। राजीव और सोनिया की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थीं, जहां सोनिया पार्ट टाइम वेट्रेस का काम करती थीं। एक दिन इसी रेस्टोरेंट में इस वेट्रेस को देखते ही राजीव उन्हें दिल दे बैठे थे।
3 साल की डेटिंग के बाद हुई शादी
3 साल की डेटिंग के बाद 1968 में दिल्ली में राजीव और सोनिया की शादी हुई थी। कहा जाता है कि ये शादी
अमिताभ बच्चन के घर में हुई थी। गौरतलब है कि अमिताभ की मां तेजी बच्चन और राजीव की मां इंदिरा गांधी बहुत अच्छी दोस्त थीं। सोनिया माइनो (पूरा नाम एंटोनिया एडविग एलबिना माइनो Antonia Edvige Albina Maino) को ही आज हम देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक सोनिया गांधी के नाम से जानते हैं।
जानिए उनकी लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स
- 68 की उम्र में भी सोनिया बेहद फिट हैं। उनके दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे होती है और रात को अक्सर वो जल्दी सो जाती हैं और संतुलित भोजन लेती हैं। वो नियमित तौर पर योगा करती हैं।
- अच्छी टीम लीडर होने के साथ ही वो बेहतरीन कुक भी हैं। उनके हाथ का बनाया गया पास्ता इंदिरा गांधी का भी फेवरेट था।
- जानकारी के अनुसार रीडिंग की शौकीन सोनिया को मुंशी प्रेमचंद्र के नॉवेल पढ़ना पसंद है। खासकर गोदान उनका फेवरेट हैं।
- कभी वेस्टर्न पहनने वाली सोनिया गांधी अब पूरे वक्त साड़ी में नजर आती हैं। उन्हें हैंडलूम साड़ियां पहनना पसंद है, जिसे ज्यादातर बेटी प्रियंका ही सिलेक्ट करती है।
- मार्च 2013 में उन्हें 'द गार्जियन' ने 50+ उम्र की बेस्ट ड्रेस्ड महिलाओं में टॉप 50 की लिस्ट में स्थान दिया था।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक कर देखिए सोनिया गांधी और उनके परिवार की कुछ फोटोज...