पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sophie Choudry Birthday: Foreign Actress In Bollywood

सोफी, कैटरीना, सनी लियोनी, बॉलीवुड में सक्रिय ये विदेशी एक्ट्रेसेस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रिटिश मूल की सोफी चौधरी जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर हैं। लंदन में जन्मीं सोफी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो एक गायिका और होस्ट भी हैं। सोफी आज अपना 34वां बर्थ डे (जन्म- 8 फरवरी, 1981) मना रही हैं।
हॉलीवुड एक्ट्रेस से लिया नाम
सोफी का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता इटेलियन-फ्रेंच एक्ट्रेस सोफिया लॉरेन के जबरदस्त फैन थे और इसी से उन्होंने अपनी बेटी का नाम सोफिया रखा था। हालांकि, बाद में ये नाम बदलकर सोफी हो गया। सोफी चौधरी का एक बड़ा भाई भी है। इन दिनों वो अपनी मां और ग्रैंड मां के साथ रहती हैं।
म्यूजिक में हैं गोल्ड मेडलिस्ट
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रैजुएट सोफी म्यूजिक और ड्रामेटिक आर्ट्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा सोफी को डांस करना भी पसंद है। उन्होंने करीब एक साल तक भरतनाट्यम और फिर कथक की ट्रेनिंग ली है। कुछ समय पहले वो इंडियन डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी नजर आई थीं।
बॉलीवुड में किया काम
प्रमुख फिल्में- शादी नंबर वन, प्यार के साइड इफेक्ट्स (2005), हे बेबी, अगर, स्पीड (2007), मनी है तो हनी है, किडनैप (2008), आ देखें जरा, डैडी कूल, चिंटूजी (2009), शूट आउट एट वडाला, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा (2013)
सोफी चौधरी से लेकर कैटरीना कैफ, सनी लियोनी, जैकलीन फर्नांडीस तक कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं।
आगे जानें कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में...