पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sridevi's Daughter Promote Herself On Facebook

FACEBOOK पर खुद को ऐसे प्रमोट कर रही हैं श्रीदेवी की बेटी, देखें PICS!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी इन दिनों अपने आपको प्रमोट करने में लगी हुई हैं। वे खुद को प्रमोट करने का कोई भी मौक़ा हाथ से नहीं देना चाहतीं। कुछ समय पहले वे सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जय हो' के शूटिंग सेट पर देखा गया था, तब मीडिया में यह सवाल छा गया था कि वे इस सेट पर आखिर कर क्या रही हैं। इसके अलावा वे अपनी मां के साथ पार्टियों के दौरान एक्सपोज करने के लिए सुर्ख़ियों में रह चुकी है।
पार्टी और सामाजिक इवेंट्स के बाद अब उनकी सक्रियता सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर देखी जा रही है। उन्होंने facebook, instagram और ट्विटर जैसी लोकप्रिय साइट्स पर अपने अकाउन्ट्स बनाए हुए हैं और इसके ज़रिए वाल पोस्ट और तस्वीरों से खुद को लोगों को इंट्रोड्यूस करवा रही हैं। इसके अलावा लोगों की पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में खुद को न्यू एक्ट्रेस बताकर प्रमोट कर रही हैं।
हाल ही में उनके ऐसे ही एक कमेंट को dainikbhaskar.com के ऑफिशियल पेज पर एक न्यूज के कमेंट बॉक्स में देखा गया। इस कमेंट में उन्होंने लिखा है, "Hey guy's I m JHANVI KAPOOR NEW ACTRESS AND I M DAUGHTER OF SRI DEVI JUST CLICK ON MY NAME IT WILL OPEN MY OFFICIAL ID PAGE Join my page Love you all" (हे गाइज, मैं जाह्नवी कपूर, नई एक्ट्रेस हूं और मैं श्रीदेवी की बेटी हूं, मेरे नाम पर क्लिक करें, मेरा ऑफिशियल पेज खुलेगा, मेरे पेज को ज्वाइन करें, सभी को प्यार).
(नोट:dainikbhaskar.com इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि यह अकाउंट जाह्नवी कपूर का ही है, खबर पर आए कमेंट के आधार पर यह आर्टिकल तैयार किया गया है।)
कौन हैं जाह्नवी कपूर:
अपने ज़माने की फेमस सुपरस्टार श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बॉनी कपूर की दो बेटियों में से एक जाह्नवी हैं। जबकि दूसरी बेटी का नाम ख़ुशी कपूर है। गौरतलब है कि श्रीदेवी बॉनी की दूसरी बीवी हैं। पहली बीवी मोना सूरी कपूर से बॉनी को एक बेटा अर्जुन और एक बेटी अंशुला कपूर हैं। श्रीदेवी से उन्होंने 1996 में दूसरी शादी की, जिनकी दो बेटियां जाह्नवी और ख़ुशी हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी 17 साल की हो चुकी हैं। कुछ समय पहले तक खबर आई थी कि वे किसी तेलगू फिल्म में बतौर एक्ट्रेस एंट्री लेने जा रही हैं, लेकिन बॉनी और श्रीदेवी दोनों ही इस तरह की किसी भी बात से इनकार करते हैं। दोनों की छोटी बेटी ख़ुशी 14 साल की है और वर्तमान में दोनों बहनें पढ़ाई कर रही हैं।
जाह्नवी की ज़ल्दी शादी करना चाहती हैं श्री:
श्रीदेवी ने पिछले साल इस बात की पुष्टि की थी कि वे जाह्नवी की ज़ल्द ही शादी कर देंगीं। जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे जाह्नवी के वारे में भविष्य की प्लानिंग पूछी तो उन्होंने साफ़-साफ़ कहा कि वे उनकी (जाह्नवी) स्टडी पूरी होते ही शादी कर देंगी। हालांकि, उन्होंने आगे यह जोड़कर थोड़ा सा संशय छोड़ दिया था कि 'देखते हैं आगे'।
आगे की स्लाइड्स में देखें जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें जो उनके ऊपर दर्शाए अकाउंट से ली गई हैं...