(हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र।)
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों से एक है। धर्मेंद्र ने हेमा से तब शादी की, जब उनकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी और बेटे सनी देओल फिल्मों में आने की तैयारी कर रहे थे। दोनों का परिवार इस शादी के खिलाफ था। खासकर सनी तो पिता के इस कदम से बेहद नाखुश थे। प्यार और परिवार के बीच संतुलन बैठाते हुए धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर 1980 में हेमा से शादी की।
दरअसल, उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया था। तब पहली पत्नी के होते हुए धर्मेंद्र ने इस्लाम अपनाकर हेमा को अपनी दूसरी पत्नी बनाया।
बॉलीवुड में ऐसे और भी कई स्टार्स हैं, जिन्होंने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली थी। इनमें से कुछ शादियां सफल रहीं तो कुछ का दुखद अंत हुआ। हालांकि, धर्मेंद्र और हेमा 30 से भी ज्यादा सालों से एक-दूसरे के साथ हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कुछ ऐसे ही स्टार्स और उनकी शादियों के बारे में...