देश के वित्तमंत्री रहे कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का आज 69वां बर्थ डे (16 सितंबर, 1945) है। चिदंबरम न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि भारतीय राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। 1984 में लोकसभा चुनाव जीतकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी।
चिदंबरम की राजनीतिक जिंदगी के बारे में अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन कम ही लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानते होंगे। खासतौर से उनकी शादी के बारे में।
चिदंबरम उन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने घरवालों की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी। उन्होंने उस दौर में भागकर शादी की थी, जब लव मैरिज कर पाना आसान बात नहीं थी।
उनकी पत्नी का नाम नलिनी है। मीडिया में आई ख़बरों की मानें तो नलिनी और चिदंबरम ने जब घरवालों के सामने शादी करने की इच्छा जाहिर की, तो वो राजी नहीं हुए। घरवालों के लाख इनकार करने के बावजूद चिदंबरम ने नलिनी से भागकर शादी कर ली।
शादी के बाद वो लगातार अपने परिवार को मनाने की कोशिश करते रहे और आखिर 9 महीने बाद उनके परिजन दोनों को अपनाने के लिए तैयार हुए। नलिनी और चिदंबरम का एक बेटा कार्ति है। मैनेजमेंट और लॉ की पढ़ाई करने वाले कार्ति ने जानी-मानी भरतनाट्यम डांसर श्रीनिधि रंगराजन से शादी की है।
सिर्फ चिदंबरम ही नहीं, ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने प्यार के लिए घरवालों की ना को भी नजरअंदाज कर दिया और भागकर शादी कर ली।
आगे की स्लाइड्स में जाने कुछ ऐसे ही सेलेब कपल्स के बारे में...