(फाइल फोटो- स्व. प्रमोद महाजन और स्व. माधवराव सिंधिया)
30 सितंबर, 2001 को भारतीय राजनीति ने एक ऐसा नेता खो दिया था, जिसे कांग्रेस के अंदर देश के भावी प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जा रहा था। 13 साल पहले उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास विमान दुर्घटना में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे माधवराव सिंधिया की मौत हो गई थी।
इस घटना से कांग्रेस पार्टी पूरी तरह हिल गई थी। उस समय सिंधिया को सोनिया गांधी के सबसे करीब माना जाता था। कहा जाता है कि उस समय सोनिया भी सिंधिया की सलाह पर ही पार्टी को दिशा-निर्देश देती थीं।
कुछ महीने पहले बीजेपी के कद्दावर नेता गोपीनाथ मुंडे का भी सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते थे। मुंडे को राजनीति में लाने का श्रेय प्रमोद महाजन को दिया जाता था, जो खुद भी उन नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं जिनके निधन की सूचना अचानक ही देश को मिली थी।
वैसे, भारतीय राजनीति के इतिहास पर अगर नजर डालें तो पूरा गांधी परिवार, राजेश पायलट, जीएमसी बालयोगी, विलासराव देशमुख, जैसे कई प्रतिभाशाली राजनेता हादसे या किसी गंभीर बीमारी के चलते असमय ही दुनिया को अलविदा कह गए थे।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक पर जानें कैसे देश ने खोए कुछ दिग्गज नेता...