पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Actress Has Also Been Troubled By Obesity

खुद को 'फिट' नहीं मानतीं परिणीति, ये 7 एक्ट्रेस भी पहले थीं बहुत मोटी!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'शुद्ध देशी रोमांस' से फैंस के दिलों में आग लगाने वाली परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में कहा है कि उन्हें परदे पर बिकिनी पहनने में कोई गुरेज नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वे बिकिनी तब पहनेंगी जब अपनी बहन यानी प्रियंका चोपड़ा जैसी फिट बॉडी बनाएंगी। गौरतलब है कि जब परिणीति हमेशा अपने बढ़े हुए बजन के कारण परेशान रहती थीं। उन्हें लगता था कि वे यदि फिल्मों में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं तो उन्हें फिट हो जाना चाहिए।
उनके अनुसार वे जब सिनेमा का हिस्सा बनीं तो कुछ मोटी थीं, लेकिन मेहनत और वर्कआउट करते-करते उन्होंने खुद को काफी स्लिम कर लिया है। वे अब वैसी नहीं रहीं जैसी पहले दिखाई देती थीं। हालांकि, वे यह भी कहती हैं कि अभी भी यदि उन्हें स्लीवलेस ड्रेस पहनना पड़े तो वे नहीं पहन सकतीं, क्योंकि इसमें वे मोटी दिखाई देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अभी भी लगातार मेहनत कर रही हैं ताकि उनकी सुंदरता निखरकर लोगों को दिखाई दे।
परिणीति के अनुसार वे परदे पर बिकिनी पहनने में भी परहेज नहीं करेंगी, लेकिन वे तब तक ऐसा नहीं करेंगी जब तक कि उनकी बॉडी प्रियंका चोपड़ा जैसी नहीं हो जाती। परिणीति के अनुसार बॉलीवुड में सभी एक्ट्रेस छरहरी काया पाने की होड़ में नहीं हैं। उनके अनुसार कुछ एक्ट्रेस जैसी हैं, उसी फिगर में खुद को सहज महसूस करती हैं। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी और विद्या बालन का नाम लेते हुए कहा कि वे अपने वास्तविक फिगर में ही फिट हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो जो फैट से फिट होकर बॉलीवुड में छा गईं...