लगभग एक साल के बाद
सलमान खान की नई फिल्म 'जय हो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके पहले उनकी आखिरी फिल्म 'दबंग-2' दिसंबर 2013 में रिलीज हुई थी, जिसनें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था और सौ करोड़ी क्लब में अपनी एंट्री दर्ज कराई थी। वैसे, भाई की अधिकतर फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करती है। सलमान बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं।
उनकी पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' में और आखिरी रिलीज 'दबंग-2' में उनकी बॉडी में जो अंतर आया है, वह साफ़ देखा जा सकता है। आज उनकी बॉडी का दीवाना सारा ज़माना है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि उन्होंने अपना यह शरीर कैसे बनाया है? इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ-साथ संतुलित डाइट को भी अपनी जीवनचर्या में शामिल किया है।
वे आज भी नियमित रूप से आवश्यक वर्कआउट करते हैं। वैसे, सलमान की शानदार बॉडी के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ उनके फिटनेस ट्रेनर मनीष एडविलकर का भी बड़ा योगदान है। हालांकि, मनीष कभी खुद अपने मुंह से अपनी तारीफ़ नहीं करते, लेकिन लगातार छः सालों तक उन्होंने सलमान को फिट रहने की टिप्स दी हैं और उन्हें वर्कआउट के लिए प्रेरित किया है।
ख़बरों की मानें तो सलमान खान अपने लंच में दाल, हरी सब्जियां और 3 से 6 रोटी लेते हैं। उनकी डाइट बहुत ही संतुलित है और वर्कआउट रोज़ 2 घंटे। उनकी की तरह बॉडी बनाना आज हर युवा का सपना होता है, लेकिन सलमान खुद कैसे इस काबिल बने, यह हम आपको बताते हैं। जानने के लिए क्लिक करें आगे की स्लाइड्स...