(फाइल फोटो- बेटे के साथ एक्ट्रेस एंजेलीना जोली)
फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्म स्टार्स दुनियाभर में घूमते रहते हैं। लगातार काम और ट्रैवलिंग की थकान के कारण वो रिलेक्स होने के लिए छुट्टियों का सहारा लेते हैं और किसी ऐसी जगह घूमने जाते हैं जहां उन्हें कुछ सुकून मिले।
वहीं, कई स्टार्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें घूमने से कोई परहेज नहीं। बल्कि घूमना तो उनकी हॉबी है। बॉलीवुड स्टार
रणवीर सिंह घूमने के शौकीन हैं। उनके अनुसार वो कहीं भी बस या फिर ट्रेन से जाना पसंद करते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा वक्त तक ट्रैवलिंग कर सकें और उस जगह का पूरा आनंद ले सकें।
आज वर्ल्ड टूरिजम डे (27 सितंबर) के मौके पर हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ हॉलीवुड स्टार्स के बारे में। ऐसी ही एक स्टार हैं एक्ट्रेस एंजेलीना जोली।
एंजेलीना के अनुसार, वो एक जगह नहीं रह सकतीं, क्योंकि उन्हें घूमना पसंद है। उनका परिवार घूमने के लिए हमेश तैयार और एक्साइटेड रहता है। घूमने के कारण दुनिया की कई लोकेशंस पर हमारे दोस्त भी बन गए हैं। जर्मनी से लेकर अफ्रीका तक उनके कई दोस्त हैं। वो हर साल घूमने वाली जगहों की लिस्ट बनाती हैं और वक्त मिलते ही इस शौक को पूरा करती हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानें ऐसे ही कुछ हॉलीवुड स्टार्स के बारे में...