कहते हैं कि दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता यदि कोई होता है, तो वह है मां और बेटे का रिश्ता। इंसान कितना भी कठोर क्यों न हो, वो अपनी मां के सामने आकर नर्म पड़ ही जाता है। ऐसा कोई रेयर ही इंसान होगा, जो अपनी मां की किसी भी बात को टाल पाएगा या अपनी से प्यार नहीं करेगा।
ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां मां के अस्तित्व और महिमा का गुणगान सुनने को न मिले। बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया पर होने वाली गपशप तक यदि सबसे ज्यादा लोग किसी का सम्मान करते दिखाई देते हैं, तो वह मां है।
कहते हैं कि दुनिया के जितने भी पुरुष हैं वे सब अपनी मां के लाड़ले होते हैं। ऐसा नहीं है कि यह बात सिर्फ आम इंसानों पर लागू होती है। दुनियाभर के सेलिब्रिटीज पर भी यह बात लागू होती है।
बॉलीवुड और क्रिकेट में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जो अपने मां के लाड़ले कहे जाते हैं। वे कई इंटरव्यूज के दौरान खुलकर यह बात ज़ाहिर कर चुके हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार यदि वे किसी से करते हैं, तो अपनी मां से।
आज का हमारा यह पैकेज कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज के बारे में है जो मां के लाड़ले हैं, कौन-कौन हैं ऐसे सेलिब्रिटीज, जानने के लिए क्लिक करें आगे की स्लाइड्स...