(फाइल फोटो- गौहर खान और मिनिषा लांबा)
बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट मिनिषा लांबा उन स्टार्स में से एक हैं, जो अपना नाम बदल चुके हैं। ऐसा करने वालों में बिग बॉस के पिछले सीजन की विनर रहीं एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान का नाम भी शामिल है।
स्टार्स के लिए अपना नाम बदलना कोई नया ट्रेंड नहीं। कई बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टीवी स्टार्स तक अपना नाम बदल चुके हैं। कोई ऐसा ज्योतिष के कारण करता है तो कोई किसी दोस्त या करीबी की सलाह पर।
मिनिषा लांबा ने काफी पहले अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था। उन्होंने अपने नाम में एक एक्स्ट्रा S (Minissha) जोड़ा था। ऐसा उन्होंने न्यूमरोलॉजी के चलते किया था। हालांकि, नाम बदलने के बाद भी उनका लक नहीं बदला और बॉलीवुड में उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिली। अब मिनिषा बिग बॉस के घर में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
गौहर खान
काफी समय पहले मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान भी अपना नाम बदल चुकी हैं। उन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग में एक्स्ट्रा a जोड़ा है। अब उनके नाम की स्पेलिंग Gauahar (पहले Gauhar) हो गई है। शायद ये नाम बदलने का ही असर हो कि इसके बाद वो बिग बॉस की विनर बनी थीं और तब से एक साल बाद भी उनका करियर अच्छा चल रहा है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें ऐसे ही कुछ टीवी स्टार्स के बारे में...