हाल ही में एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण की ड्रेस को लेकर खूब
ट्विटर वॉर चला। एक अंग्रेजी अखबार द्वारा उनकी ड्रेस पर कमेंट के बाद मोर्चा खोलते हुए दीपिका ने अखबार पर ही कई सवाल उठाए। वहीं, इस मामले में पूरा वॉलीवुड भी दीपिका के समर्थन में नजर आया।
इस पूरे मामले में खास बात ये रही कि आरोप-प्रत्यारोप और सफाई देने का पूरा कार्यक्रम सोशल मीडिया पर ही हुआ।
सोशल मीडिया अब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां से ना सिर्फ नए विचार निकलते हैं, पर्सनल लाइफ की तस्वीरें और बातें शेयर होती हैं, बल्कि कई बार विचारों की अभिव्यक्ति में विवाद भी खड़े हो जाते हैं।
पिछले दिनों कई ऐसी खबरें आई जो किसी सोशल अकाउंट से ही शुरू हुई थीं। किसी के एक ट्वीट ने कहीं बवाल मचाया तो किसी ने अपनी लाइफ से जुड़ी खास खबर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की।
सनी लियोनी को लेकर KRK ने किया था ट्वीट
ट्विटर वार के लिए मशहूर एक्टर कमाल राशिद खान ने कुछ समय पहले सोशल साइट पर लिखा था, "मैं दिग्विजय सिंह जी से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो अपनी शादी के मौके पर सनी लियोनी का स्टिप शो जरूर रखें। इसके लिए मैं कांग्रेस पार्टी फंड में 1 करोड़ रुपए दूंगा।" इस विवादित ट्वीट के जवाब में सनी लियोनी के वकील ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
आगे की स्लाइड्स में जानें कुछ ऐसी ही स्टार्स और उनसे जुड़ी खबरों के बारे में...