31 साल की हुईं एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने 2003 में फिल्म ‘पाप’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें सफलता मिली 2005 में आई फिल्म ‘जहर’ से। इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी थे। इस दौरान ही मोहित और उदिता के बीच दोस्ती बढ़ी और दोनों ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 29 जनवरी, 2013 को उदिता और मोहित ने शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है।
बॉलीवुड में ऐसी और भी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने फिल्ममेकर्स को अपना जीवनसाथी चुना। इनमें रानी मुखर्जी, श्रीदेवी जैसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं, जिनके कई एक्टर्स से लिंकअप की खबरें थीं।
रानी ने गुपचुप रचाई शादी
21 अप्रैल, 2014 को रानी मुखर्जी ने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से बेहद निजी समारोह में शादी की थी। इस शादी को मीडिया से दूर रखा गया। यहां तक कि बॉलीवुड में रानी-आदित्य के दोस्त भी इसमें शामिल नहीं हुए थे। आदित्य के कजिन करन जौहर जरूर इसमें शामिल थे। इस शादी की खबर सबसे पहले यशराज फिल्म्स ने सार्वजनिक की थी।
आगे की स्लाइड्स में जानें उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने फिल्ममेकर्स को बनाया हमसफर...