सुना है कि फिल्मकार मोहित सूरी अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी को हनीमून पर ले जा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी नई बात है, हर इंसान अपनी ही पत्नी को हनीमून पर लेकर जाता है। दरअसल, नई बात यह है कि मोहित शादी के ठीक एक साल बाद हनीमून पर जा रहे हैं।
साल 2013 में 29 जनवरी को उन्होंने उदिता से शादी की थी। इसके बाद से वे इतने व्यस्त हुए कि हनीमून के लिए समय ही नहीं मिल पाए। गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी-2' रिलीज हुई थी और जिस समय उन्होंने शादी की थी, उस दौरान वे इस फिल्म की रिलीज की तैयारी में लगे हुए थे और उसके बाद अपनी अगली फिल्म 'द विलेन' के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हो गए।
अब जाकर उन्हें कुछ समय मिला है और वे पूरा एक सप्ताह अपनी पत्नी के नाम करने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो वे उदिता को लेकर थाईलैंड जा रहे हैं और इसी हफ्ते वे रवाना हो सकते हैं। जाहिर सी बात है कि उदिता एक लंबे इंतज़ार के बाद अपने पति के साथ रोमांटिक सप्ताह बिताएंगी। चलिए, उदिता को हमारी ओर से हैप्पी जर्नी और हैप्पी हनीमून।
आगे की स्लाइड्स में देखिए उदिता की शादी की कुछ तस्वीरें...