पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Know About Kapoor Family Lesser Known Members

कपूर फैमिली के ये सदस्य, कोई हुआ Flop तो कोई रहा फिल्मों से दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कूपर की 14 दिसंबर (जन्म- 14 दिसंबर, 1924) को 90वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनकी पहचान कपूर खानदार के सबसे सफल अभिनेता के तौर पर होती है। ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि डायरेक्शन में भी राज कपूर सफल रहे।
राज कपूर के अलावा शशि कपूर, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर तक इस फैमिली के कई सदस्य बॉलीवुड में सफल हुए और करिश्मा कपूर, करीना और रणबीर कपूर आज भी नाम कमा रहे हैं। वहीं, इस परिवार के ऐसे भी कई सदस्य रहे हैं जो फिल्मों में वो मुकाम नहीं पा सके, जो दूसरों ने पाया।
राज कपूर के बच्चों में से सिर्फ रणधीर और ऋषि कपूर ही फिल्मों में नाम कमा सके। वहीं असफल होने वालों में राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर और उनके भाइयों शशि कपूर और शम्मी कपूर के बच्चे भी शामिल हैं।
सबसे पहले 1931 में पृथ्वीराज कपूर ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था और तब से अब तक इस परिवार की कई पीढ़ियां इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी हैं।
ये है पृथ्वीराज कपूर का फैमिली ट्री-
पृथ्वीराज कपूर+रमसरनी मेहरा कपूर- बच्चे- राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, उर्मिला कपूर
राज कपूर+कृष्णा- बच्चे- रणधीर कपूर, ऋतु नंदा, ऋषि कपूर, रीमा जैन, राजीव कपूर
शम्मी कपूर+गीता बाली- बच्चे- आदित्य कपूर और कंचन कपूर देसाई
शशि कपूर+जेनिफर केंडल-बच्चे- करन कपूर, कुणाल कपूर, संजना कपूर
रणधीर कपूर+बबिता- बच्चे- करिश्मा कपूर (पति संजय कपूर) और करीना कपूर (पति सैफ अली खान)
ऋतु नंदा+राजन नंदा- बच्चे- निखिल नंदा (पत्नी श्वेता बच्चन नंदा) और नताशा नंदा
ऋषि कपूर+नीतू सिंह- बच्चे- रिद्दिमा साहनी (पति भरत साहनी) और रणबीर कपूर
रीमा जैन+मोहित जैन- बच्चे- अरमान और आदर जैन
राजीव कपूर+आरती सभरवाल
आगे की स्लाइड्स में जानें कपूर फैमिली के कुछ ऐसे ही सदस्यों के बारे में जिनके बारे में कम जानते होंगे आप...