सिर पर सफ़ेद टोपी और उसके ऊपर एक बड़ी सी टोकनी कुछ ऐसे ही नजर आ रहे थे अभिनेता वरुण धवन, जब वे मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में सब्जी बेचते दिखाई दिए। नहीं, नहीं उन्होंने कोई नया धंधा शुरू नहीं किया है, वे तो अपनी आने फिल्म 'मैं तेरा हीरो' का प्रमोशन करने पहुंचे थे। प्रमोशन का यह नया तरीका सभी को खूब भा रहा था।
जनरली देखा जाता है कि फिल्म प्रमोशन के लिए कोई भी अभिनेता बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल और थिएटर्स को चुनता है, वहीं वरुण ने मुंबई के इस मार्केट को चुना। उन्होंने न केवल अपनी फिल्म का प्रमोशन किया बल्कि वहां अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों की मदद भी की। पिता डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पहले पोस्टर के रिलीज के साथ ही वरुण ने उसका प्रमोशन शुरू कर दिया है।
अपने
ट्विटर अकाउंट के ज़रिए उन्होंने अपने इस नए अंदाज के बारे में अपने फैंस को बताया और कहा कि "फिल्म और हीरो पर मत जाइए, असली हीरो तो ये लोग हैं जो यहां अपनी रोजी-रोटी कमाने में में लगे हुए हैं, यह वाकई में में बड़ा मुश्किल काम है।"
फिल्म के 4 अप्रैल को रिलीज होने की संभावना है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ नर्गिस फाखरी और इलियाना डी-क्रूज भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गौरतलब है कि 'स्टूडेंट ऑफ़ दी इयर' के बाद यह वरुण की दूसरी फिल्म है।
आगे की स्लाइड्स में इस दौरान कैमरे में कैद हुईं वरुण धवन की तस्वीरें...