भारतीय एक्ट्रेस के बीच भले ही बिन्दी और मेहंदी ओल्ड फैशन माने जाते हों, लेकिन वेस्टर्न स्टार के लिए यह मॉडर्न फैशन है। बिन्दी जैसे भारतीय श्रृंगार के कारण इन्हें स्टेज परफॉर्मेस से लेकर पेज-थ्री पार्टियों तक में नोटिस किया जाता है।
सेलेना गोमेज
अमेरिकी एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज अपने बिन्दी फैशन के लिए सबसे ज्यादा चर्चित रही हैं। उन्होंने पिछले साल एमटीवी मोशन अवॉर्ड में बिन्दी लगाकर अपने ‘कम एंड गेट इट’ गाने को परफॉर्म किया था। उनके डांस को कुछ हिन्दू संगठनों ने अश्लील बताकर उनके बिन्दी लगाने पर आपत्ति भी जताई थी। इसके पहले सेलेना ‘कोशेला म्यूजिक फेस्टिवल’ में भी बिन्दी लगाकर परफॉर्म कर चुकी हैं। इस फेस्टिवल में उनकी को-स्टार वेनेसा ह्यिजेंट्स ने भी बिन्दी लगाई थी। सेलेना ‘एलेन डिजेनरेज शो’ और ‘डांसिंग विद द स्टार शो’ के अलावा कई प्रोग्राम्स में बिन्दी को अपने फैशन में शामिल कर चुकी हैं। वे इसे अपने मेकअप का जरूरी हिस्सा मानती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और सेलेब्स की तस्वीरें, जानें उनके भारतीय लुक के बारे में...