मुंगेली. माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पहले के ४१ व ६ नए परीक्षा केंद्र हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एनके द्विवेदी ने बताया नए केंद्रों में शा.उ.मा.शाला करही व लोरमी विखं में शा.हाई स्कूल खुड़िया, शा.उ.मा. शाला बरमपुर, शा. हाई स्कूल खपरीकला, शा हाईस्कूल हरदी (खेकतरा) व मां भारतीय उमा शाला शामिल हैं। इस साल हाईस्कूल परीक्षा में 12,576 व हायर सेकेंडरी परीक्षा में 6,615 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में 19 प्रतिशत परीक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
जिले के मुंगेली विखं में 19, पथरिया विखं में 10 व लोरमी विखं में 18 परीक्षा केंद्र सहित कुल 47 परीक्षा केंद्र हैं । मुंगेली बीआर साव शा.बहु उ.मा. शाला को बोर्ड कार्यालय ने समन्वय केंद्र बनाया है। जिले में परीक्षा के लिए बने कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 07755264140 है।