- Hindi News
- रेलवे खंड ने बनाया काेल ट्रांसपोर्टिंग का कीर्तिमान
रेलवे खंड ने बनाया काेल ट्रांसपोर्टिंग का कीर्तिमान
दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे का राजस्व के मामले में रिकार्ड बनाने का सरोकार सीधे कोरबा रेल खंड से जुड़ा है। यह रिकार्ड कोल डिस्पेच से वर्षों से बनते रहा है। वार्षिक सालाना रिकार्ड में एक कदम और रेलवे ने बढ़ाते हुए एक दिन (24 घंटे) में 43 रैक कोयला परिवहन करने में सफल हुआ है। यह सफलता बिलासपुर जोन के खाते में कोरबा रेल खंड से जुड़ गई है।
चालू वित्तीय वर्ष के 10 माह पूरे हो चुके हैं। हर दिन 24 घंटे के दौरान 30 से 35 रैक कोयला परिवहन सामान्य प्रक्रिया है। इसके बाद भी अपने ही रिकार्ड को पीछे छोड़ते हुए कोरबा रेल खंड ने 07 जनवरी को 24 घंटे में 43 रैक कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने का रिकार्ड बना लिया है। लगभग 55 से 65 वैगन वाले एक रैक में डेढ़ लाख टन कोयला परिवहन किया गया।