पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ी वैद्यों के काम को अमेरिका में सराहना

छत्तीसगढ़ी वैद्यों के काम को अमेरिका में सराहना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ीवैद्यों के काम को अमेरिका में सराहना मिली। 22 सितंबर को वैद्यों के संगठन के सचिव निर्मल अवस्थी को अमेरिका के लिंकन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय इक्वेटर सम्मान दिया गया। वहीं अपने काम को प्रजेंट करने के मामले में भी संगठन दूसरे नंबर पर रहा। प्रदेश शासन वन औषधियों के संरक्षण-संवर्धन का काम नहीं पा रहा है, लेकिन अंचल में वैद्यों का संगठन इसे अभियान बनाए हुए हैं। अपेक्षाकृत कम पढ़े-लिखे लेकिन अनुभवी इन वैद्यों के संगठन ने प्रकृति की सुरक्षा और सामुदायिक चिकित्सा का काम इस शिद्दत से किया कि इनका चयन अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय \\\"इक्वेटर\\\' पुरस्कार के लिए हुआ। दुनियाभर के 121 देशों से 1234 संगठनों ने इक्वेटर पुरस्कार के लिए दावा ठोका था, लेकिन सामुदायिक विकास के साथ प्रकृति की रक्षा करने वाले 35 संगठनों का चयन हुआ। पुरस्कार प्राप्त कर लौटे अवस्थी के मुताबिक चार दिनों तक युनाइटेड नेशनल एसेंबली में वर्कशाॅप हुआ। इसमें संघ के कार्यों की जानकारी वीडियो और पेपर के माध्यम से दी गई।

बताया गया कि किस तरह संघ पौधों में मौजूद औषधीय गुणों की पहचान कर इससे होने वाले इलाज के ज्ञान को लिपिबद्ध कर रहा है। इससे आयुर्वेद का ज्ञान पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सकेगा। जड़ी-बूटियां देने वाले पौधों से इलाज का डॉक्यूमेंटेशन हो रहा है। 2009 से छत्तीसगढ़ परंपरागत वनौषधि वैद्य संघ काम कर रहा है। वैद्य 12 जिलों के 500 गांवों में 50 हजार से ज्यादा परिवारों का इलाज कर रहे हैं।