पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकाबले में युवा और चर्चित चेहरे को उतारेगी कांग्रेस

मुकाबले में युवा और चर्चित चेहरे को उतारेगी कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुरनगर निगम महापौर के लिए प्रमोद दुबे या विकास उपाध्याय के नाम पर मुहर लग सकती है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार पार्टी युवा और चर्चित को उतारकर कड़ी टक्कर देगी। देर रात तक पार्टी नेताओं तीन नामों का पैनल तैयार किया, जिसमें पार्षद प्रमोद दुबे का नाम सबसे ऊपर है।

विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने की बात चली थी, लेकिन मौका नहीं मिल पाया था। इसलिए पार्टी नेताओं ने उन्हें मजबूत उम्मीदवार माना। वहीं जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय का नाम दूसरे नंबर पर लिया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने उनकी सक्रियता को देखकर विकास का नाम आगे बढ़ाया। तीसरे नाम में आनंद कुकरेजा का नाम बताया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर पार्टी नेताओं में सहमति नहीं बन पाई। वैसे दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में पहले संभाग के नेताओं ने नामों की छंटनी की। रायपुर नगर निगम के महापौर के लिए 18 दावेदारों के नाम आए थे। जिसमें से छांटकर छह नाम तय किए गए। इनमें प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय, आनंद कुकरेजा, पारस चोपड़ा, संजय पाठक और सूर्यमणि मिश्रा का नाम पैनल में शामिल किया गया। जोगी समर्थकों की ओर से प्रमोद दुबे का नाम आया। रायपुर के दिग्गज नेता ने इसका समर्थन भी किया। विकास उपाध्याय का नाम युवा नेताओं ने लिया तो बस्तर और बिलासपुर क्षेत्र के नेताओं ने भी उसका समर्थन किया। प्रदेश कांग्रेस के एक महामंत्री की ओर से सूर्यमणि मिश्रा और संजय पाठक के नाम पर जोर दिया गया।