दोनों पार्टियां आज खोल सकती हैं पत्ते
पार्षद चुनाव लड़ने सभापति समेत 32 ने दाखिल किया पर्चा
कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर आज बैठक, हंगामे के अासार
बीजेपी के टिकट तय, आज हो सकती है नामों की घोषणा
नामांकनप्रक्रिया के चौथे दिन पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए नगर निगम के सभापति सहित 32 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। नगर निगम के उप नेता सहित चार ने मेयर के लिए फाॅर्म खरीदा तो कांग्रेस नेत्री ने मेयर का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फाॅर्म जमा भी किया।
29 दिसंबर को होने जा रहे निगम के चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारे के साथ ही प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा नामांकन फाॅर्म देने उसे जमा लेने का इंतजाम किया गया है। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर हैं। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन से ही कलेक्टोरेट के गार्डन में लगाए गए काउंटर पर नामांकन फाॅर्म लेने वालों की भीड़ नजर रही है। वहीं अब सहायक रिटर्निंग अफसरों के कमरों में भी नामांकन फाॅर्म जमा करने वालों का हुजूम उमड़ने लगा है। हालांकि अभी तक भाजपा या कांग्रेस में से किसी ने भी मेयर पार्षदों के कैंडिडेट घोषित नहीं किए हैं, लेकिन बगैर इसका इंतजार किए ही टिकट मिलने की उम्मीद से वर्तमान पार्षद अन्य नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नगर निगम के सभापति अशोक विधानी ने वार्ड नंबर 43 से पार्षद का चुनाव लड़ने पर्चा दाखिल किया, वहीं इसी वार्ड से पूर्व प्रत्याशी रहे शंकर दत्ता राधेश्याम ने भी फाॅर्म सहायक रिटर्निंग अधिकारी को सौंपा। कांग्रेस पार्षद राजेश शुक्ला ने वार्ड नंबर 57, भाजपा के रमेश जायसवाल ने वार्ड नंबर चार के लिए नामांकन फाॅर्म जमा किया। कांग्रेस नेत्री ममता साहू ने मेयर का चुनाव लड़ने के लिए रिटर्निंग अफसर कलेक्टर की गैरमौजूदगी में अतिरिक्त रिटर्निंग अफसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी वैद्य के पास फाॅर्म जमा किया।
ऐसे होंगे दावेदार: 66वार्ड में से 60 वार्डों में सिंगल नाम होने के कारण इनके टिकट तय माने जा रहे हैं। शेष 6 वार्डों में दोहरे नामों में से एक नाम पर सहमति बाकी है। भाजपा उम्मीदवारों की सूची में मंत्री अग्रवाल ने चुनावी रणनीति के तहत महिला और युवाओं को तवज्जो दिया है। इसमें 40 युवा महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह 10 वर्तमान पार्षद और इतने ही पार्षदों के रिश्तेदार, प|ी, बहन आदि को