- Hindi News
- दुबे और रिजवी स्टेट बार कौंसिल के सदस्य चुने गए
दुबे और रिजवी स्टेट बार कौंसिल के सदस्य चुने गए
बिलासपुर| स्टेटबार कौंसिल के चार सदस्य चुन लिए गए हैं। हाईकोर्ट से मतों की गिनती पर रोक लगने के पहले अधिवक्ता प्रभाकर सिंह चंदेल और केके शुक्ला का चुनाव हुआ था। बुधवार को बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे और गुरुवार को रायपुर के वकील फैजल रिजवी सदस्य चुने गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार से दोबारा मतों की गिनती शुरू की गई है।