- Hindi News
- घर के बाहर घूम रहे युवक को चार लोगों ने मिलकर पीटा
घर के बाहर घूम रहे युवक को चार लोगों ने मिलकर पीटा
बिलासपुर| सीपतके जांजी गांव में चार लोगों ने मिलकर युवक से मार-पीट की। हेमंत यादव पिता छेदीलाल खाना खाकर रात में घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान शरद कुमार, विनय कुमार, शंभू मूर्ति और अनिल साहू ने उसका रास्ता रोककर हुज्जतबाजी शुरू कर दी। विराेध करने पर उन्होंने हेमंत से मार-पीट की। सीपत पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।