संपत्ति कर: आरओ सहित सात आरआई को नोटिस
बिलासपुर| अपनेवेतन से भी कम संपत्ति कर वसूलने के मामले में निगम प्रशासन ने 3 सहायक राजस्व उपनिरीक्षक को बुधवार को सस्पेंड कर दिया था। गुरुवार को इस क्रम में बड़े सम्पत्ति करदाता/ बकायादारों को डिमांड नोटिस जारी नहीं करने पर राजस्व अधिकारी अशोक शर्मा, राजस्व निरीक्षक राजेश्वर राव पवार, शेर मोहम्मद खान, संतोष जायसवाल, रूपा सोनी, शकुंतला कोसले, अवनीश केसरी एवं अरविंद कुमार सिंह को निगम आयुक्त रानू साहू ने नोटिस दिया है।