पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलकाता से बुलवाए गए सिंप्लेक्स के जीएम, सीवरेज इसी साल पूरा करने निर्देश

कोलकाता से बुलवाए गए सिंप्लेक्स के जीएम, सीवरेज इसी साल पूरा करने निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रीके निर्देश के बाद आखिरकार अंडरग्राउंड सीवरेज परियोजना का काम इसी साल पूरा करवाने की कवायद जोर पकड़ती जा रही है। नगरीय प्रशासन विकास विभाग के चीफ इंजीनियर एसके जैन ने सीवरेज प्रोजेक्ट का काम कर रही कंपनी सिंप्लेक्स के जीएम को बुधवार को कोलकाता से बुलवाया। सिंप्लेक्स ने प्रोजेक्ट का काम दिसंबर 2016 तक पूरा करने के लिए वर्क प्रोग्राम सौंपा। इसे चीफ इंजीनियर ने खारिज करते हुए 15 दिसंबर 2015 तक काम पूरा करने के लिए रिवाइज प्रोग्राम मांगा है।

चीफ इंजीनियर जैन ने बताया कि सिंप्लेक्स के जनरल मैनेजर एसबी दास बीडी दास को शासन की मंशा से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के दोनों आला अफसरों से कहा गया है कि वे यहीं रहकर प्रोजेक्ट का काम इसी साल करने के लिए हर दिन, हर महीने का वर्क प्रोग्राम बनाकर दें। प्रोजेक्ट के कामकाज का ढर्रा बदलने और उसे परिणाम मूलक बनाने पर जोर दिया गया है। बार-बार के निर्देश के बाद आखिरकार प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट मेनहार्ट ने प्रोजेक्ट की लागत में होने वाले 94 करोड़ की बढ़ोतरी के मद्देनजर रिवाइज इस्टीमेट दिया है। चीफ इंजीनियर ने इसका परीक्षण करने के लिए असिस्टेंट इंजीनियर सुरेश कुमार शर्मा और सुरेश बरुआ को निर्देश दिए हैं।

काम के ढर्रे में तब्दीली लाने का दावा

नगरीय प्रशासन विभाग के सीई जैन ने दावा किया कि प्रोजेक्ट के कामकाज के ढर्रे में तब्दीली लाने के निर्देश दिए गए हैं। सिंप्लेक्स सहित मेनहार्ट इसके लिए समन्वय के साथ काम करेंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर में सात टीमें सीवरेज का पाइप बिछाने, मेनहोल आदि के कार्य में लगी हुई हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ाकर 20 कर दी जाएगी। इससे काम में तेजी आएगी।