- Hindi News
- पुरी जोधपुर एक्सप्रेस से यात्री का सूटकेस चोरी, जीआरपी में मामला दर्ज
पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस से यात्री का सूटकेस चोरी, जीआरपी में मामला दर्ज
बिलासपुर| पुरी-जोधपुरएक्सप्रेस से एक यात्री का सूटकेस चोरी हो गया। ओडिसा के कटक जिले के संजय शर्मा पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस से जोधपुर जा रहे थे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के 3.30 बजे उनका सूटकेस चोरी हो गया। इसमें 20 हजार रुपए समेत कपड़े और फल थे। इसकी शिकायत उन्होंने जीआरपी थाने में दर्ज करवाई है। मामले में जीआरपी ने जुर्म दर्ज कर लिया है।