पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी के पेट्रोल पंप से हाईवा चुराई, हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली

राजधानी के पेट्रोल पंप से हाईवा चुराई, हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| रायपुरके पेट्रोल पंप से हाईवा की चोरी के आरोपी की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले का रहने वाला है। रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के तहत पेट्रोल पंप से हाईवा क्रमांक सीजी 12 सी 1153 चोरी हो गई थी। पुलिस ने अनूपपुर जिले के सिंगौरा में रहने वाले शीतला प्रसाद यादव को 13 अगस्त 2014 को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने जमानत अर्जी लगाई थी। जस्टिस संजय के. अग्रवाल की बेंच ने इसे खारिज कर दिया है।