पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन ग्राम पंचायतों की लाइन कटी, एक ने बकाया राशि जमा की, कनेक्शन जुड़ा

तीन ग्राम पंचायतों की लाइन कटी, एक ने बकाया राशि जमा की, कनेक्शन जुड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| बिजलीविभाग के पूर्वी डिवीजन में तीन ग्राम पंचायतों लिंगियाडीह, मोपका और देवरीखुर्द के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। बाद में बकाया राशि जमा करने पर लिंगियाडीह ग्राम पंचायत के कनेक्शन जोड़ दिए गए। लिंगियाडीह ग्राम पंचायत पर 14 लाख, मोपका ग्राम पंचायत पर चार लाख और देवरीखुर्द ग्राम पंचायत पर 4.50 लाख रुपए बकाया है। अभियान के दौरान 104 बकायादारों से संपर्क किया गया, इस दौरान 58 बकायादारों से 5.56 लाख की वसूली हुई।