- Hindi News
- नोटिस के सालभर बाद भी जवाब नहीं, रेलवे पर एक हजार रुपए जुर्माना
नोटिस के सालभर बाद भी जवाब नहीं, रेलवे पर एक हजार रुपए जुर्माना
बिलासपुर| एकमामले में सालभर बाद भी जवाब पेश नहीं करने पर केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने रेलवे पर एक हजार रुपए जुर्माना किया है। पिछले साल एसईसीआर में सहायक अभियंता ग्रुप बी के लिए चयन की प्रक्रिया हुई थी। प्रक्रिया को चुनौती देते हुए टी एक्का ने केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण में अर्जी पेश की थी। प्रारंभिक सुनवाई के बाद अधिकरण ने एसईसीआर से जवाब मांगा था। सालभर बाद भी जवाब पेश नहीं होने पर अधिकरण ने रेलवे पर एक हजार रुपए जुर्माना किया है।