पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षाकर्मियों ने जनरल बोगी का दरवाजा बंद किया, यात्री परेशान

सुरक्षाकर्मियों ने जनरल बोगी का दरवाजा बंद किया, यात्री परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर. दुर्ग से नई दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यात्रियों के आपसी विवाद के चलते करीब एक घंटे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी रही। ट्रेन जैसे ही चलती थी, यात्री चेन पुलिंग कर देते थे।

यात्रियों और सकरी बटालियन की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने नौ बार चेन पुलिंग की। इसके चलते ट्रेन के अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पंहुचे आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया। इसके बाद ढाई बजे पहुंची ट्रेन एक घंटे बाद साढ़े तीन बजे यहां से रवाना हुई।
गुरुवार को निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दोपहर 2.30 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंची। इसी बीच स्लीपर कोच एस थ्री में वेटिंग टिकट वालों के चढ़ने को लेकर विवाद शुरू हाे गया। इस बोगी में दिल्ली में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुछ यात्री दुर्ग से सवार हुए थे। इनका टिकट कंफर्म था।
वहीं रायपुर और भाटापारा में वेटिंग टिकट वालों के चढ़ने से कोच में भीड़ बढ़ गई। ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने के बाद कोच में भीड़ और बढ़ी। रिजर्व टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों ने इस पर विरोध जताते हुए कहा कि कोच में जितनी सीटें हैं उतने ही यात्रियों को बैठने दिया जाए। इस पर वेटिंग टिकटधारी यात्री नाराज हाे गए। मामला इतना बढ़ गया कि जैसे ही ट्रेन चलती चैन पुलिंग कर दी जाती। आरक्षित टिकटधारियों को कहना था कि वेटिंग टिकट वालों के चलते ट्रेन में भीड़ हो जाती है। करीब एक घंटे बाद आरपीएफ के जवानों ने वेटिंग टिकट वालों को दूसरे कोच में शिफ्ट करवाया, इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।

जगह नहीं मिलने पर परीक्षार्थियों ने ट्रेन पर कर दिया पथराव

सकरीबटालियन की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने दुर्ग से निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बैठने के लिए जगह नहीं मिलने पर ट्रेन पर पथराव किया। नाराज परीक्षार्थियों ने बिलासपुर स्टेशन पर पहले तो चैन पुलिंग की, इसके बाद सीट नहीं मिलने पर पथराव भी किया। आरपीएफ के अमले ने उन्हें शांत करवाया।

जांच करवाएंगे, गलती मिली तो कार्रवाई होगी

जबतक पूरी बोगी बुक हो, कोई भी व्यक्ति जनरल या स्लीपर बोगी में यात्रियों को चढ़ने से नहीं रोक सकता और ही गेट बंद रख सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई का प्रावधान है। शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने की जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -रवीशकुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, बिलासपुर रेल मंडल