पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसुंधरा पृथ्वी लखनऊ रवाना, बदले में मिलेंगे बारहसिंगा

वसुंधरा पृथ्वी लखनऊ रवाना, बदले में मिलेंगे बारहसिंगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काननपेंडारी स्मॉल जू में पली लायनेस वसुंधरा और लायन पृथ्वी गुरुवार को पराए हो गए। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत कानन ने तीन मादा और चार नर बारहसिंगा के बदले में वसुंधरा और पृथ्वी को लखनऊ जू के स्टाफ को सौंप दिया। इनकी जोड़ी सात वर्षों से कानन की शान बनी हुई थी। ये लायनेस जमुना और सुल्तान की संतानें हैं और हाल ही में इनके तीन शावकों का नामकरण आम लोगों के सुझाव से किया गया था।

कानन जू के वन परिक्षेत्राधिकारी टीआर जायसवाल ने बताया कि लखनऊ से सात बारहसिंगा लाने के लिए कानन की टीम 16-17 फरवरी को यहां से रवाना होगी। लखनऊ जू से पहुंचे डाॅ. विकास सिंह ने बताया कि एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत चेन्नई जू से 18 बारहसिंगा और 10 हॉग डियर के बदले में उन्हें दुर्लभ मकाऊ (नर) मिला है। इसे लायन टेल मकाऊ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसकी पूंछ लायन की तरह और सिर बब्बर शेर की तरह होता है। चेन्नई से मकाऊ को वे अइनोवा कार में लेकर कानन पहुंचे।