पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य चुनाव आयोग को नोटिस

राज्य चुनाव आयोग को नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत सदस्य के रूप में विजयी घोषित करने और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र देने के बाद पराजित घोषित प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग समेत अन्य से 19 फरवरी तक जवाब मांगा है।

बिलासपुर जिला पंचायत क्रमांक 5 बिल्हा क्षेत्र के लिए 28 जनवरी को मतदान हुआ था। मतों की गिनती पूरी होने के बाद उषा देवी को विजयी घोषित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बाकायदा प्रमाण-पत्र भी दिया। इसके बाद दो बूथों के मतों में बदलाव किया गया और 253 को सुधार कर 203 और 156 को 33 कर दिया गया। साथ ही उषा देवी को पराजित घोषित करते हुए दूसरे स्थान पर रही प्रतिमा सौरभ कौशिक को विजयी घोषित कर दिया गया। इसके खिलाफ उषा देवी ने अधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के जरिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। प्रारंभिक सुनवाई के बाद जस्टिस प्रशांत मिश्रा की बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग समेत अन्य को नोटिस जारी कर 19 फरवरी तक जवाब मांगा है।