पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां से मार पीट का बदला लेने हत्या, उम्रकैद

मां से मार-पीट का बदला लेने हत्या, उम्रकैद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांसे मार-पीट का बदला लेने के लिए हत्या करने के दोषी को अदालत ने उम्रकैद समेत अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई है। घटना मार्च 2014 में तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर स्थित अटल आवास में हुई थी।

तोरवा थाना क्षेत्र के मानिकपुर स्थित अटल आवास में रहने वाले सरजू केंवट की 16 मार्च 2014की रात हत्या कर दी गई थी। ग्राम धूमा का रहने वाला सरजू अपनी प|ी के साथ साले के घर की देखभाल करने आया हुआ था। मामले में पुलिस ने श्याम उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया था। मृतक की प|ी संतोषी बाई घटना की चश्मदीद गवाह थी। सुनवाई के बाद तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार नायडू की कोर्ट ने धारा 302 के तहत उम्रकैद और धारा 149 के तहत पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।