- Hindi News
- लिंगियाडीह के नगर पंचायत में उन्नयन का विरोध, हस्ताक्षर अभियान चलाया
लिंगियाडीह के नगर पंचायत में उन्नयन का विरोध, हस्ताक्षर अभियान चलाया
बिलासपुर| राजकिशोरनगर समन्वय समिति ने ग्राम पंचायत लिंगियाडीह के नगर पंचायत में उन्नयन करने के प्रस्ताव का विरोध किया है। पंचायत चुनाव पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत का उन्नयन करने का प्रस्ताव है। समिति ने इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इसे कलेक्टर को सौंपा गया। समिति ने ज्ञापन में सात सूत्रीय मुद्दे भी रखे हैं।