पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तारबाहर स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

तारबाहर स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| तारबाहरके शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला बालक कन्या शाला ने वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इसमें प्रतियोगियों ने डांस, गाने आैर चुटकुले सुनाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र केशरवानी, विशिष्ट अतिथि पार्षद डावर राव, उषा शर्मा पाण्डेय थे। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य स्वाति जोशी ने की। इस मौके पर 9 10 फरवरी को हुई बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एमएल वर्मा आभार प्रदर्शन व्याख्याता मनोज देवांगन ने किया।