पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज होगा

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन आज होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयआम निर्वाचन के बाद अब सबकी निगाहें पंचायतों में उपसरपंच तो जनपद पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पर टिकी हैं।

जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन 13 फरवरी को सभा-कक्ष में होगी। इसके लिए कवायद तेज हो गई है। पार्टियों में प्रत्याशी चयन में खींचतान मची है। भाजपा से जनपद क्षेत्र गोंड़खाम्ही के जनपद सदस्य पूर्व विधायक ठा. भूपेंद्र सिंह की पुत्रवधु वर्षा सिंह को अध्यक्ष पद का सशक्त दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि पैनल में मीना साहू का भी नाम है। भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरमीत सलूजा ने बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए बुधवार को बिलासपुर में बैठक हुई। इसमें सभी से राय मशवरा लिया गया।

इधर जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 1 के प्रतिनिधि जनपद सदस्य श्याम सुंदर शांडिल्य ने प्रेस विज्ञाप्ति में बताया कि पूर्व विधायक ठा. धर्मजीत सिंह समर्थित अलग-अलग क्षेत्र से चुने गए जनपद सदस्यों ने बैठक कर खपरीकला जनपद सीट से चुनी गई शशि चंद्राकर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए चयनित किया है।

इस बैठक में आदित्य वैष्णव, राजकुमार ठाकुर, राजेश शुक्ला, अरुण जांगड़े, रामस्वरूप श्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।