पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन फॉर्म लेने के लिए पार्टी की हरी झंडी का इंतजार

नामांकन फॉर्म लेने के लिए पार्टी की हरी झंडी का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए फॉर्म खरीदने अधिकांश प्रत्याशियों को पार्टी से हरी झंडी का इंतजार है। यही वजह है कि दूसरे दिन मेयर के लिए सिर्फ एक दावेदार ने फॉर्म खरीदा। वहीं पार्षद के लिए 80 फॉर्म बिके। इनमें भाजपा और कांग्रेस के चार लोगों ने फॉर्म खरीदे।

बिलासपुर नगर निगम समेत नगरीय निकायों में पहले चरण का मतदान 29 दिसंबर को होना है। इसके तहत शहर में मेयर समेत 66 वार्डों के पार्षदों का चुनाव होगा। तिफरा नगर पालिका और बोदरी, सिरगिट्‌टी सकरी नगर पंचायत के अध्यक्ष और 15-15 पार्षद चुनने के लिए मतदान होगा। इसके लिए सोमवार से नामांकन फॉर्म की बिक्री शुरू हुई। कलेक्टोरेट के 6 काउंटरों पर 11-11 वार्डों के लिए फॉर्म बेचने और जमा करवाने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को मेयर के लिए कांग्रेस के डॉ. बद्री जायसवाल ने फॉर्म खरीदा। पार्षद के लिए 80 लोगों ने फॉर्म खरीदे। इसमें से कांग्रेस और भाजपा के 8 लोग शामिल हैं। पार्टी टिकट की उम्मीद पर ज्यादातर प्रत्याशी अभी नो ड्यूज की प्रक्रिया पूरी करवाने में जुटे हैं। इसके लिए वे नगर निगम समेत अन्य विभागों के चक्कर लगा रहे हैं।

कलेक्टोरेट में नामांकन फॉर्म लेने आने वालों के साथ उनके समर्थक भी होते हैं। परिसर का माहौल गहमागहमी भरा हो गया है।

तिफरा नगर पालिका के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव 28 दिसंबर को होने की जानकारी दी गई है। चुनाव करवाने नियुक्त किए गए पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी को 10 दिसंबर को दी जाने वाली ट्रेनिंग की सूचना के लिए जारी प्रेस रिलीज में तिफरा में 29 की जगह 28 दिसंबर को चुनाव होने का उल्लेख किया गया है। यह ट्रेनिंग दोपहर 12 बजे से तिफरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई है।

नए वार्डों पर रहेगी सबकी नजर

परिसीमनके बाद नगर निगम क्षेत्र में 11 नए वार्ड बनाए गए हैं। पिछले दो चुनाव की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस के जनाधार वाले वार्ड स्पष्ट हैं, यहां से संबंधित पार्टी को लगातार बढ़त मिलती रही है। अब नए वार्डों के प्रत्याशियों और चुनाव के नतीजों पर सब की नजर रहेगी। उधर, नए सिरे से आरक्षण के बाद कई पुराने पार्षद नए वार्ड से टिकट पाने की जद्दोजहद में लगे हैं। वहीं कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां दोनों प्रमुख दलों के लिए प्रत्याशी खोज पाना मुश्किल हो रहा है।