- Hindi News
- सीए स्टूडेंट्स का दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन 13 से
सीए स्टूडेंट्स का दो दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन 13 से
बिलासपुर | सीयूऑडिटोरियम में 13 14 दिसंबर को देशभर के चार्टर्ड एकाउंटेंट छात्रों का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इसे बिलासपुर, रायपुर भिलाई इकाई कर रही हैं। इसमें 1000 स्टूडेंट शामिल होंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट उसकी बोर्ड ऑफ स्टडीज के पदाधिकारी बिलासपुर रहे हैं। इस मौके पर ऑडिट एकाउंटेंट, प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष कर, कंपनी अधिनियम आदि विषयों पर चुने गए छात्र पेपर प्रस्तुत करेंगे। बिलासपुर सिकासा चेयरमैन सीए ओम मोदी के मुताबिक, 13 14 दिसंबर को दो दिनी कार्यक्रम में चार-चार सत्र होंगे। पेपर प्रस्तुत करने देश से 22 छात्रों का चयन किया गया है। इनमें चेन्नई, गोवाहाटी, जयपुर, भोपाल, दिल्ली, मुंबई, विजयवाड़ा, थाणे, दुर्ग बिलासपुर के छात्र शामिल हैं। इनमें से चुने गए दो छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।