- Hindi News
- अघोरेश्वर महाप्रभु का महानिर्वाण दिवस मनाया
अघोरेश्वर महाप्रभु का महानिर्वाण दिवस मनाया
बिलासपुर| सर्वेश्वरीसमूह शाखा ने सेंदरी स्थित अघोरपीठ आश्रम में अघोरेश्वर महाप्रभु का महानिर्वाण दिवस मनाया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया। सुबह अरपा नदी से कलश में जल लेकर प्रभात फेरी निकाली। उमेश नारायण मिश्रा ने ध्वज पूजन किया। इसके बाद सामूहिक आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर में गोष्ठी हुई। इसमें अारके यादव, उमेश नारायण मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास राहुल सिंह ने औघड़ बाबा गुरुपद संभवराम के जीवन दर्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाबा की अमृत वाणियों का प्रचार-प्रसार कर उन्हें आत्मसात करना चाहिए।