- Hindi News
- भूमिहार ब्राह्मण समाज ने स्नेह मिलन किया
भूमिहार ब्राह्मण समाज ने स्नेह मिलन किया
बिलासपुर| स्वामीसहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राह्मण समाज ने त्रिवेणी भवन में पारिवारिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एसपी सिंह थे। इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद स्पर्धाएं करवाई गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कार्यक्रम में सुरेश सिंह, एसआर शर्मा, डॉ. डीडी राय, नीरज कुमार राय, दानिश शर्मा, जयनारायण राय, नवीन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।