- Hindi News
- स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नहीं हुई भर्ती
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नहीं हुई भर्ती
बिलासपुर| प्रदेशमें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पदों पर दो सालों से भर्ती नहीं हुई है। प्रशिक्षित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के कुछ ही जिलों में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। बाकी जगह पद खाली हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने शासन से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर बेरोजगारों को ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बनाने की मांग की है।